Site icon Khabribox

नैनीताल: वाहन चलाते हुए पकड़ा गया एक नाबालिग, दो लोग थे स्वार, पुलिस ने अभिभावक के विरुद्ध किया अभियोग पंजीकृत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद पंत व पुलिस टीम चैकिंग के दौरान घोड़ा स्टैंड बारपथ्थर मल्लीताल के पास चैकिंग के दौरान 03 बच्चे एक मोटरसाइकिल UK04E9957 पर सवार होकर मल्लीताल की ओर जा रहे थे। वाहन चालक की उम्र 15 वर्ष बताई गई और बताया कि वे हाईस्कूल का  के छात्र है। उक्त वाहन को सीज कर ₹34,500 का चालान  मा0न्यायालय किया गया। बालक के पिता द्वारा नाबालिग को वाहन चलाने देने पर एमवी एक्ट की धारा 199 ए के तहत अपराध है। उक्त सम्बन्ध में वाहन स्वामी के विरुद्ध मल्लीताल थाने में धारा 199ए के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Exit mobile version