Site icon Khabribox

नैनीताल: दीजिए बधाई: डीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में लहराया परचम, प्रस्तुत किया शोध

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी को बधाई दीजिए। उन्होंने मलेशिया में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आईयूपीएसी 51वीं वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में शोध प्रस्तुति दी है।

दी शोध प्रस्तुति

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के दौरान आयशा ने ‘इफैक्ट ऑफ ग्रोथ स्टेजेस, सोयल एंड एनवायरनमेंटल फैक्टर ऑन एसेंटिल ऑयल कंपोजीशन एंड बायोलॉजिकल एक्टिविटीज ऑफ हिप्टिस सुवियोलेंसेस’ विषय पर अपना पोस्टर प्रस्तुत किया। उनके इस शोध में विस्तार से बताया गया कि किसी पौधे की वृद्धि की विभिन्न अवस्थाएं, मिट्टी के गुण और पर्यावरणीय कारक किस प्रकार ‘हिप्टिस सुवियोलेंसेस’ पौधे के आवश्यक तेल की रासायनिक संरचना और उसकी जैविक गतिविधियों को प्रभावित करते हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति को देखते हुए आयोजकों ने आयशा सिद्दीकी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही, इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए कांग्रेस आयोजकों की तरफ से उन्हें विशेष ट्रैवल ग्रांट (यात्रा अनुदान) भी प्रदान की गई थी। आयशा वर्तमान में डीएसबी परिसर के रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. गीता तिवारी के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य पूरा कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

Exit mobile version