Site icon Khabribox

नैनीताल: लाखों रुपये की स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम सभी थाना प्रभारी/sog एवं एएनटीएफ द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

इसी क्रम में आज दिनांक- 21/05/2024 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी एवम SOG प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक तस्कर शोएब सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी निवासी वार्ड न0-24 गफूर बस्ती, वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र-25 वर्ष को 32.36 ग्राम स्मैक के साथ रेलवे स्टेशन से गफूर बस्ती को जाने वाले रास्ते पर शराफत कबाड़ी की दुकान के पास वनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध FIRNO-115/2024, धारा-8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। अभि0 पूर्व में भी स्मैक तस्करी मे जेल जा चुका है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
2- SOG प्रभारी उ0नि0 संजीत राठोड़
3- उ0नि0 विरेन्द्र चन्द
4- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
5- कानि0 दिलशाद अहमद
6- हे0 कानि0 ललित कुमार (एसओजी)
7- कानि0 चन्दन नेगी (एसओजी)

Exit mobile version