Site icon Khabribox

नैनीताल: डीएसबी परिसर में युवाओं के लिए खास पहल, कल लैक्मे एकेडमी आयोजित कर रही है सेल्फ मेकअप और पर्सनालिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप

नैनीताल: डीएसबी परिसर के छात्र-छात्राओं के लिए कल गुरुवार को एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जी हां युवाओं के व्यक्तित्व को निखारने और उन्हें आधुनिक ग्रूमिंग तकनीकों से रूबरू कराने के लिए लैक्मे एकेडमी एप्टेक की ओर से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यशाला का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार इस वर्कशॉप में ‘सेल्फ मेकअप’ से लेकर ‘कम्युनिकेशन स्किल्स’ तक के गुर सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन “बी कॉन्फिडेंट, बी यू” (Be Confident, Be You) रखा गया है। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को पेशेवर ग्रूमिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, जिसमें
• ​सेल्फ मेकअप व स्किन केयर: बेदाग और प्रोफेशनल लुक पाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप तकनीकें।
• ​हेयर स्टाइलिंग: हर अवसर के लिए आसान, त्वरित और ट्रेंडी हेयर स्टाइल बनाने का प्रशिक्षण।
• ​बिजनेस मैनेजमेंट: ब्यूटी पार्लर व्यवसाय को सफलतापूर्वक चलाने और प्रबंधन करने के टिप्स।

Exit mobile version