Site icon Khabribox

नैनीताल: इस गांव में खास पहल की शुरुआत, होली पर शराब पीने और पिलाने पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। होली पर्व की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही यहां एक ऐसे गांव में खास पहल की शुरुआत की गई है।

शराब पिलाने पर प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल जनपद की दूरस्थ ग्राम सभा टाण्डा में यह पहल शुरू की गई है। यहां होली के त्योहार के अवसर पर शराब पीने और पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। ग्राम सभा की बैठक हुई। जिसमें ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। जिसमें बताया कि इस वर्ष से होली बिना शराब के शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जाएगी, ताकि झगड़े-विवाद की स्थिति न बने और गांव की सांस्कृतिक परंपराओं की मर्यादा बनी रहे। बताया कि इस पहल का उद्देश्य सामाजिक आयोजनों और त्योहारों में शराब की प्रवृत्ति को धीरे-धीरे समाप्त करना तथा युवाओं और बच्चों के बीच सकारात्मक संदेश देना है।

Exit mobile version