Site icon Khabribox

नैनीताल: भीमताल के बोहरकून में खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 27 यात्री थे सवार, पुलिस ने रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भीमताल के बोहरकून में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों के बचाव ओर राहत कार्य हेतु “एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०”  के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस के मुताबिक बीते कल सायं 5.30 बजे दिल्ली से भीमताल घूमने जा रहे यात्री वाहन (टेंपो ट्रैवलर) की भीमताल के बोहरकून से 40 मीटर खाई में गिर गया। जिसमें 27 यात्री (01 ड्राइवर 24 बच्चे और 02 वयस्क) सवार थे। टेंपो ट्रैवलर के  दुर्घटनाग्रस्त होने पर 02 वयस्क और 16 बच्चों को चोटे आई हैं। पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें ट्रैवलर में सवार सभी 27 यात्रियों( 24 बच्चों, 02 वयस्क और 01 ड्राइवर) को रेस्क्यू किया गया।दुर्घटना में चोटिल  02 वयस्क और 16 बच्चों को CHC भीमताल में कराया गया उपचार जिनमें से 04 बच्चों को अन्य परीक्षण और उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से STH हल्द्वानी भेजा। दीपशिखा अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ भवाली के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस, SDRF, स्थानीय फायर यूनिट्स की टीमें मौके पर रही‌। उक्त घायल बच्चों में से गंभीर घायल 04 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से STH हल्द्वानी भेजा गया है।

Exit mobile version