Site icon Khabribox

नैनीताल: 12 नशे के इंजेक्शन के साथ एक युवक गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी में वनभूलपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे के 12 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना इंचार्ज नीरज भाकुनी ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड वन विभाग बैरियर के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे वार्ड 24 निवासी फैसल कुरैशी की तलाशी ली। फैसल के पास से 12 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फैसल कुरैशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version