Site icon Khabribox

नैनीताल: दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 13.06.2025 को कोतवाली रामनगर क्षेत्रान्तर्गत शाने-ए-पंजाब ढाबे के पास दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमे सारिम पुत्र असरफ निवासी बेड़ाझाल, रामनगर की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इस संबंध में वादी असरफ पुत्र भूरे निवासी बेड़ाझाल की तहरीर पर थाना रामनगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा विशेष टीम गठित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण, तकनीकी निगरानी व मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम‌ से त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त सिकन्दर पुत्र उस्मान को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीला हथियार (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया।

छह अभियुक्त गिरफ्तार

1. दानिश पुत्र नसीम अहमद
2. मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर
3. अदनान पुत्र गुलफाम अहमद
4. मोहम्मद शाहरूख पुत्र मोहम्मद यूसुफ
5. फैजान पुत्र मोहम्मद इसराइल – सभी निवासी वार्ड नं. 9, गुलरघट्टी, रामनगर 
6.  सिकन्दर पुत्र उस्मान निवासी गल्लरघट्टी रामनगर

पूछताछ में बताई यह बात

वहीं पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त सिकन्दर ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को एक युवक द्वारा परेशान किए जाने पर उसने नाराज़ होकर अपने साथियों के साथ उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार वह शाने-ए-पंजाब तिराहे पर युवक से भिड़ा और झगड़े के दौरान नुकीले हथियार से हमला कर सारिम की हत्या कर दी। जिसके पास से 01 अदद नुकीला हथियार (आलाकत्ल) व मृतक की मोटरसाइकिल नं0 UK19B-0306 बरामद हुई। एसएसपी ने सराहनीय कार्य हेतु संपूर्ण पुलिस टीम को ₹2500 का नगद पुरस्कार घोषित किया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

SHO अरुण कुमार सैनी
व.उ.नि. मनोज सिंह नयाल
उ.नि. जोगा सिंह
उ.नि. तारा सिंह राणा
उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार
उ.नि. गगनदीप सिंह
उ.नि. सुनील धानिक
का. संजय कुमार, विजेन्द्र सिंह, अशोक कांबोज, विपिन शर्मा, महबूब आलम

Exit mobile version