Site icon Khabribox

नैनीताल: फर्जी प्रमाण पत्र से बनाया आधारकार्ड, केस दर्ज

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी शहर में फर्जी आधार कार्ड बनाने का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सीएससी का संचालन कर रही गौजाजाली हल्द्वानी निवासी भावना ने वनभूलपुरा के अमीर जहाँ, नफीस अहमद, फरहा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

जन्म प्रमाणपत्र फर्जी होने पर कार्यवाही की मांग की

आरोप है कि पीड़िता 30 नवम्बर 2021 को नैनीताल रोड स्थित एक बैंक में आधार कार्ड बनाने का काम करती थी। तब वहां अमीर जहाँ और नफीस अहमद अपने साथ फरहा नाम की महिला को लेकर आए। जिसका आधार कार्ड बनना था। प्रमाण पत्रों के आधार पर उसने आधार कार्ड बना दिया। इसी बीच 16 जून 23 को उनके पास जियाउद्दीन कुरैसी और वजीर अहमद आए। उन्होंने फरहा का जन्म प्रमाणपत्र फर्जी होना बताया। पता करने पर यह बात सच निकली। उन्होंने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version