नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के मुख्यालय के निकटवर्ती पटवाडांगर में पाँचवां अंतरराष्ट्रीय बायोटेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव आयोजित किया गया।
किया गया पुरस्कृत
जिसमें कुमाऊँ विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.रिशेंद्र कुमार को पुरस्कृत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वरिष्ठ श्रेणी के मौखिक प्रस्तुतीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार यूसीबी के निदेशक डॉ.संजय कुमार के हाथों प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार डॉ.रिशेंद्र ने सम्मेलन में सॉलिडगो आधारित नैनो कणों के एंटीऑक्सीडेंट तथा एंटी माइक्रोबियल गुणों पर अपना शोध प्रस्तुत किया, जिसे विशेषज्ञों की ओर से वैज्ञानिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण और उपयोगी बताया गया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।