Site icon Khabribox

नैनीताल: उपलब्धि: लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को किया सम्मानित, मिला ‘Certificate of Appreciation’

नैनीताल: नैनीताल पुलिस महकमे के लिए बेहद गौरवपूर्ण खबर है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (IPS) को सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

उन्हें उनकी उत्कृष्ट जनसेवा, प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व और नागरिक-केंद्रित कार्यशैली के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें “Excellence in Administrative Leadership and Public Service” श्रेणी के तहत ‘Certificate of Appreciation’ से सम्मानित किया गया है।
​यह प्रतिष्ठित सम्मान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट श्री कार्तिक पालीवाल द्वारा प्रदान किया गया।

बेहतर पुलिसिंग और जनहित के प्रयासों को मिली पहचान

सम्मान समारोह के दौरान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा पुलिस प्रशासन में लाए गए सुधारात्मक बदलावों, उनकी रणनीतिक निर्णय क्षमता और आम जनता की सुरक्षा व सुविधा के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की गई। उनके नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए कई प्रभावी कदम उठाए हैं, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग के स्तर में काफी सुधार देखा गया है।

दी शुभकामनाएं

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को मिले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नैनीताल पुलिस परिवार में उत्साह और गौरव का माहौल है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए एसएसपी को बधाई दी है।

Exit mobile version