Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनीताल के मूल निवासी व अमेरिकी नागरिक की उपलब्धि, बोलीविया में हुयाना पोटोसी नाम की चोटी पर लहराया भारत का तिरंगा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। मूलरूप से नैनीताल के निवासी अपूर्व मेहता ने नयी उपलब्धि अपने नाम की है।

लहराया भारत का तिरंगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपूर्व वर्तमान में अमेरिका की नागरिकता ले चुके हैं।‌ उन्होंने दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में हुयाना पोटोसी नाम की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। उन्होंने वहां भारतीय तिरंगा लहराया। एंडीज पर्वत श्रृखला के लिये पहचाने जाने वाले बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास स्थित हुयाना पोटोसी 6088 मीटर ऊंची है।

Exit mobile version