Site icon Khabribox

नैनीताल: उपलब्धि: प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. नंद गोपाल साहू बनें भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी फेलो, दी बधाई

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के रसायन विभाग के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. नंद गोपाल साहू का भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का फेलो में चयन हुआ है।।

भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का फेलो चुना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही वह विभाग के इतिहास में यह सम्मान पाने वाले पहले वैज्ञानिक बने हैं। प्रो. साहू ने कचरा प्रबंधन, दो-आयामी नैनो कणों, ऊर्जा रूपांतरण एवं भंडारण, बायो-सेंसर और औषधि वितरण जैसे क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण शोध कर उल्लेखनीय पहचान बनाई है।

दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके नाम पर सैकड़ों शोध प्रकाशन, कई अंतरराष्ट्रीय सहयोग परियोजनाएं दर्ज हैं और वे लगातार पिछले छह वर्षों से स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ‘विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों’ की सूची में भी शामिल हो रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गई है।

Exit mobile version