Site icon Khabribox

नैनीताल: उपलब्धि: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोधार्थी श्रेया जुकरिया हुई सम्मानित, मिला बेस्ट प्रेजेंटर अवॉर्ड

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल के रसायन विज्ञान विभाग से एमएससी पूरी कर पीएचडी कर रहीं शोधार्थी श्रेया जुकरिया को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। श्रेया ने अपनी वरिष्ठ शोधार्थी आयशा सिद्दीकी के साथ 4 व 5 दिसंबर 2025 को यूनिवर्सिटास नेशनल इंडोनेशिया में आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन नेचुरल प्रोडक्ट्स एंड क्रॉनिक डिजीज में सहभागिता करते हुए “नेचुरल प्रोडक्ट्स फॉर क्वालिटी ऑफ लाइफ: एडवांसिंग ग्लोबल हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट प्रेजेंटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार के सहयोग और शोध पर्यवेक्षक प्रो.गीता तिवारी के मार्गदर्शन को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version