Site icon Khabribox

नैनीताल: उपलब्धि: शोध छात्र डॉ. नवीन चंद्र का साइंटिस्ट सी के पद पर हुआ चयन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोध छात्र डॉ. नवीन चंद्र को बधाई दीजिए।

दी बधाई

मिली जानकारी के अनुसार उनका चयन पंडित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान में साइंटिस्ट सी के पद पर हुआ है। डॉ. नवीन ने वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी और उत्तराखंड स्पेस सेंटर देहरादून के डॉ. गजेंद्र सिंह के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किया। डॉ. नवीन चंद्र की ओर से कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। जिस पर उनको बधाई दी।

Exit mobile version