Site icon Khabribox

नैनीताल: उपलब्धि: युवा कवि संजय मिला गोमती साहित्य रत्न सम्मान, संजय मोहम्मदी में हुए सम्मानित

नैनीताल जिले के सुरंग गांव निवासी युवा कवि संजय परगाँई को बधाई दीजिए।

15 साहित्यकारों को चयनित कर किया आमंत्रित

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक नगर मोहम्मदी में रविवार की शाम देश की सुप्रसिद्ध संस्था कथाकुंज द्वारा राष्ट्रीय काव्य महोत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान और सक्रिय भागीदारी करने वाले 15 साहित्यकारों को चयनित कर गोमती व केतकी रत्न सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसके लिए नैनीताल जिले के सुरंग गांव निवासी युवा कवि संजय परगाँई का चयन भी उनके साहित्य समर्पण के भाव और कम उम्र में साहित्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियों को देखते हुए किया गया था।

किया गया सम्मानित

इस काव्य समारोह में देशभर के कवियों ने अपनों रचनाओं से महफिल सजाई। जिसमें कवि संजय ने अपने श्रृंगारिक मुक्तकों के साथ श्रीराम जी के आगमन पर अपनी गजल की पंक्ति “सजा दो राह फूलों से घरों में राम आए हैं” से समां बांधा। सम्मान समारोह में 6 कवियों को गोमती साहित्य रत्न व 11 कवयित्रियों को केतकी साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी संजय कई संस्थानों द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।

दी बधाई

जिस पर संजय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इस सम्मान हेतु संजय को बधाई दी है।

Exit mobile version