Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोधार्थियों की उपलब्धि, अंजली को ‘यंग रिसर्चर’ और डॉ. इकरामजीत को मिला ‘युवा वैज्ञानिक’ पुरस्कार





नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। देहरादून के तुलास संस्थान में ‘बायोथिंक प्लांट साइंस अनुसंधान सम्मेलन’ आयोजित किया गया।


किया गया सम्मानित


जिसमें विश्वविद्यालय की शोध छात्रा अंजली ओली और अनुसंधान सहयोगी डॉ. इकरामजीत मान को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जानकारी के अनुसार अंजली ओली शोध छात्रा को ‘यंग रिसर्चर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. इकरामजीत मान अनुसंधान सहयोगी को एप्लाइड साइंसेज श्रेणी में ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड’ (युवा वैज्ञानिक पुरस्कार) दिया गया। ये दोनों शोधार्थी वर्तमान में प्रो. आशीष तिवारी एवं प्रो. ललित तिवारी के निर्देशन में ‘एएनआरएफ डीएसटी’ परियोजना के तहत महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके शोध के मुख्य बिंदु हैं।

• ​पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (उत्तराखंड) में जल संबंध।

• ​सूखा अनुकूलन (Drought Adaptation)।

• ​हिमालयी वनस्पति पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव।



Exit mobile version