Site icon Khabribox

नैनीताल: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त: 11 और स्कूलों को नोटिस जारी





नैनीताल: नैनीताल में निजी विद्यालयों द्वारा पाठ्यक्रम, भारी-भरकम शुल्क और अन्य व्यवस्थाओं में बरती जा रही अनियमितताओं पर नैनीताल जिला प्रशासन सख्त हो गया है।


नोटिस जारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) गोविन्द राम जायसवाल ने जिले के 11 और नामी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर संयुक्त जांच समितियों का गठन कर दिया गया है। इन स्कूलों में शामिल हैं।

• ​रामनगर: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, ओकवार्ड पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी, मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल, शाइनिंग स्टार स्कूल।

• ​हल्द्वानी: ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल, निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द सनबीम पब्लिक स्कूल।

• ​भवाली: डी विटो स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर।

इससे पूर्व हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर और भीमताल के 17 अन्य स्कूलों को भी नोटिस जारी किया जा चुका है।



Exit mobile version