Site icon Khabribox

नैनीताल दुखद: माता- पिता के बाद सड़क हादसे में घायल बेटी ने भी तोड़ा दम, पेड़ से टकराई थी कार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। रामपुर रोड टांडा एसमोड़ पर हुए कार हादसे में घायल बेटी ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया‌।

घायल निंदा ने तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर पांच खेड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर निवासी जहूर अहमद (50) पुत्र हबीब प्लास्टिक स्क्रैप का कारोबार करते थे। वह बीते गुरूवार को अपनी पत्नी राशिदा (48) बेटी निदा (24) के साथ घर से किसी काम से नैनीताल रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी रामपुर रोड टांडा एसमोड़ से आगे उनकी कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पति- पत्नी की मौत हो गई। वहीं बेटी घायल हो गई है। जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती किया गया था। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं इलाज के बीच रविवार को निदा की मौत हो गई।

Exit mobile version