Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में NEET पुनर्परीक्षा की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

नैनीताल: कल21 जून (रविवार) को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और हाई अलर्ट पर है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

जिस पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों के बाद परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के मुताबिक, जनपद में बनाए गए सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों या व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
होटल, ढाबों और कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी

इस परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली या अनियमितता को रोकने के लिए पुलिस कप्तान के आदेश पर जिले भर के होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट्स और कोचिंग सेंटरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 161 होटल और ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 61 प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया और उनसे ₹16,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें 332 वाहनों का चालान काटा गया।नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 11 वाहनों को सीज कर दिया गया। 2 चालकों के DL और RC को सस्पेंड करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। वाहन चेकिंग के दौरान कुल ₹66,500 का संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

पुलिस की अपील

परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार गश्त कर रही है। नैनीताल पुलिस ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

Exit mobile version