Site icon Khabribox

नैनीताल: ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट-2026: राष्ट्रीय फायर स्पोर्ट्स मीट में चमके नैनीताल के जांबाज, दिव्या डांगी ने जीता गोल्ड और सिल्वर, त्रिलोक बिष्ट को कांस्य पदक

​नैनीताल: बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित 2nd All India Fire Service Sports Meet-2026 में नैनीताल जनपद की फायर सर्विस टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपनी चमक बिखेरी है।

जीते पदक

जानकारी के अनुसार दिनांक 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फायर स्टेशन हल्द्वानी से फायरवुमन (FW) दिव्या डांगी और फायरमैन (FM) त्रिलोक सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग कर नैनीताल और उत्तराखंड का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में FW दिव्या डांगी ने बहुमंजिला चुनौतीपूर्ण 52 मंजिला Stair Run स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फुल फायर फाइटिंग गियर के साथ दौड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि कैजुअल गियर वर्ग में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं, ग्रुप इवेंट के तहत आयोजित Truck Pull प्रतियोगिता में FM त्रिलोक सिंह बिष्ट ने कांस्य पदक जीता।
​
दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और हार्दिक बधाई दी।

Exit mobile version