Site icon Khabribox

नैनीताल: ऑल्टो कार ने सड़क किनारे खड़ी एंबुलेंस को मारी जोरदार टक्कर , 4 लोग घायल

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के खैरना पैट्रोल पंप के पास बीते 5 बजे हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही एक ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़ी 108 वाहन पर जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह 108 (एंबुलेंस) के नीचे चला गया।

घायलों का सामुदायिक केंद्र में किया गया उपचार

वही टक्कर के बाद कार में बैठे लोगों की चीख पुकार निकल गयी। जिसमें सवार 4 लोग घायल हो गए, घटना होने बाद आस पास के लोगों द्वारा इसकी सूचना खैरना चौकी को दी गयी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मौके पर पहुँच गए तथा सभी घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी पहुँचाया गया।

सभी घायलों को उपचार के बाद भेजा गया घर

जिसमें हिमांशु आर्य उम्र 22 वर्ष निवासी बग्वालीपोखर, हेम जोशी निवासी पनुवानौला, खीम सिंह निवासी लमगड़ा, अविनाश निवासी केरला का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद मार्ग में लगे जाम को हटाया गया।

Exit mobile version