Site icon Khabribox

नैनीताल: नशे पर वार, पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे एक युवक को धर दबोचा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में संजीत राठौड़ थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम मय एसओजी टीम द्वारा दिनांक 02.10.2025 को अमृतपुर गेट के पास भीमताल रोड पर चैकिंग के दौरान नीरज मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा निवासी वैलजली लॉज वार्ड न03 थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष के कब्जे से 31.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीमताल पर मु0अ0सं0- 60/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम नीरज मेहता व सुरेश पंजीकृत किया गया।

बताई यह बात

पूछताछ पर बताया कि सुरेश निवासी बहेडी जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल वैलंबली लॉज हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर लाया। इस क्रम में इसके विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- थानाध्यक्ष भीमताल संजीत राठौड़
2- उ०नि० महेन्द्र राज सिंह
3- कानि० भुपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी)
4- कानि० संतोष बिष्ट (एसओजी)
5- कानि० मनोज पंत (थाना भीमताल)
6- कानि० रविशंकर पाठक (थाना भीमताल)

Exit mobile version