Site icon Khabribox

नैनीताल: ध्यान दें: कल जिले की यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव, इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में कल दिनांक- 05.09.2025 को  बारावफात – ईद- उल-मिलाद- उन-नवी पर्व के उपलक्ष्य पर जुलूस के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत यातायात / डायवर्जन प्लान / जीरो जोन रहेगा। यह डाइवर्जन प्लान जुलूस प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व से जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

यातायात प्लान

▪️गौलापुल बनभूलपुरा से ताज चौराहा की ओर समस्त वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

▪️रेलवे स्टेशन तिराहा / ताज चौराहा से बनभूलपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

▪️मंगलपड़ाव से घास मंडी होते हुए बनभूलपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

▪️तिकोनिया चौराहा / एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा / प्रेम टाकीज से रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए ताज चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

▪️इन्द्रानगर फाटक से मण्डी गेट की ओर व मंडी गेट से इन्द्रानगर फाटक की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

उक्त रूट से आवागमन करने वाले वाहन वाया आंवला गेट व तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए अपना आवागमन करना सुनिश्चित करेंगे।

Exit mobile version