Site icon Khabribox

नैनीताल: प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में 30 जून तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक, जानें वजह

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर से जुड़ी जरूरी खबर है।

मरम्मत का हो रहा कार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गर्जिया देवी मंदिर में 30 जून तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगी है। इसकी वजह भी सामने आई है। मंदिर के मुख्य टीले की मरम्मत का कार्य शुरू होना है, ऐसे में 30 जून तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। 30 जून तक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर को पूर्व की भांति श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाएगा। मंदिर समिति की ओर से काम ​शुरू किया गया है। मंदिर में सुबह और शाम मंदिर के पुजारी माता की आरती के लिए प्रवेश करेंगे।

Exit mobile version