Site icon Khabribox

नैनीताल: मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के तहत शुरू हुआ प्रसिद्ध नैनादेवी मंदिर का सौंदर्यकरण कार्य, होंगे यह कार्य

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध नैनादेवी मंदिर का सौंदर्यकरण कार्य शुरू हो गया है।

सौंदर्यीकरण का कार्य जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के अंतर्गत यह कार्य किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर की पुरानी टाइल्स को हटाकर रेडीशियन मार्बल लगाई जाएगी और मन्दिर परिसर में लाइटिंग की जाएगी। इसके चलते ही पुरानी भोटिया मार्केट को शिफ्ट किया गया है। इस संबंध में लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनादेवी मंदिर का मंदिर माला मिशन के अंतर्गत सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। नंदा महोत्सव के चलते मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के कार्य को रोक गया था, नंदा महोत्सव और दुर्गा महोत्सव दोनों अब हो चुके है। ऐसे में मंदिर परिसर सौंदर्यकरण कार्य शुरू कर दिया गया है।

Exit mobile version