Site icon Khabribox

नैनीताल: भीमताल ब्लाॅक प्रमुख कांग्रेस नेता डॉ. हरीश बिष्ट ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जनपद के भीमताल विकास खंड के क्षेत्र पंचायत प्रमुख कांग्रेस नेता डॉ. हरीश बिष्ट ने भाजपा का दामन थामा।

कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. हरीश बिष्ट को बीते कल सोमवार को किच्छा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा की सदस्यता दिलायी और भगवा पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। वह पूर्व में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Exit mobile version