नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। भीमताल नगर में चल रहे अतिक्रमण हटाने को लेकर भीमताल व्यापार मंडल पूर्ण रूप से बंद रहा। साथ ही रैली निकालकर विकास भवन सीडीओ कार्यालय पहुंचे और सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। वहीं बुधवार को पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने भीमताल में व्यापारियों के साथ बैठक की। और अपने निजी भूमि के कागजों को लेने की बात कही। साथ ही जल्द इस पर कार्यवाही शुरू करने की बात कही।
लोनिवि ने भवनों को चिन्हित कर बनी दुकानों और भवनों को हटाने के लिए जारी किया नोटिस
बता दें कि उच्च न्यायालय के आदेशों पर वन विभाग और लोक निर्माण विभाग ने सरकारी भूमि पर बने दुकानों, भवनों को चिन्हित कर बनी दुकानों और भवनों को हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया और लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के लिए खुटानी, मल्लीताल बाजार से होते तल्लीताल बाजार में सरकारी और निजी भूमि में सड़क से 7.50 मीटर और 4.5 मीटर नाप कर लोगों के घरों और दुकानों में लाल निशान लगा दिए थे। जिसका सभी ने विरोध शुरू से ही कर दिया था। धीरज जोशी, देवेंद्र सिंह चनौतिया, विनीत जोशी, आशीष पाठक, भानु लोशाली, गिरधारी भगवाल, अरुण कांडपाल, भास्कर भगवाल, पंकज जोशी, मोहित पडियार, शरद पांडे, दिनेश सांगुड़ी सहित 300 से अधिक लोगों ने विरोध किया।
ग्रामीण 50 साल से अधिक कब्जे और पुश्तैनी भूमि पर आवास व दुकान बनाकर चला रहे हैं आजीविका
वहीं जानकारी देते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने बताया क्षेत्र के अंतर्गत रानीबाग, चंदा देवी, बोहरा कुन, सलडी, खुटानी और चाफि आदि गांव के ग्रामीण 50 साल से अधिक कब्जे और पुश्तैनी भूमि पर आवास व दुकान बनाकर आजीविका चला रहे हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा बनी दुकानों पर आवासीय भवनों और कच्चे निर्माण को चिन्हित कर हटाने को कहा जा रहा है। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान है।
व्यापार मंडल द्वारा किया जा रहा है विरोध
समाजसेवी नितेश बिष्ट ने कहा विभाग ने बिना नाप जोख के लोगों की निजी भूमि पर भी निशान लगा दिए हैं। और तीन दिन के अंदर उसे हटाने के लिए कहा जा रहा है। जिसका सब पूर्ण रूप से विरोध कर रहे हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट ने कहा विभाग द्वारा जारी नोटिस से सभी व्यापारी परेशान है। और विरोध में जल्द उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।