Site icon Khabribox

नैनीताल: भीमताल पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर दबोचा

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रहलाद मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

पुलिस की कार्यवाही

इसके क्रम में थानाध्यक्ष भीमताल  जगदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान  चन्दा देवी मन्दिर के पास एक व्यक्ति राम बहादुर पुत्र बुदे परिहार निवासी- भीमताल जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष को शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उक्त के कब्जे से 20 पेटी कुल 960 पव्वे अवैध देशी गुलाब मार्का शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है तथा धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल

1- कानि0संजय साहनी
2- कानि0 ललित आगरी

Exit mobile version