उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल हाईकोर्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
मांगी जाएगी राय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर गौलापार में कोर्ट की शिफ्टिंग को खारिज किया है। जिसके बाद अब हाईकोर्ट गौलापार नहीं बल्कि कहीं और शिफ्ट होगा। जिस पर अधिवक्ताओं सहित वादकारियों से राय मांगी गई है।
बनेगा पोर्टल
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही कोई ऐसा स्थान का सुझाव देने को कहा है जहां 50 जजों के कोर्ट और आवास सहित 7000 अधिवक्ता चैंबर्स और चिकित्सा व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें। बताया कि राय देने के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा। साथ ही अखबारों में विज्ञापन देकर भी राय मांगी जाएगी।