Site icon Khabribox

नैनीताल: पेड़ से जा टकराई बाइक, युवक की मौत

रामनगर से दुखद खबर सामने आई है यहां ग्राम भवानीपुर में बाइक पेड़ से टकरा जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

पेड़ से जा टकराई बाइक

ग्राम बसई निवासी 23 वर्षीय दुर्गेश नेगी पुत्र जगदीश नेगी बीते रविवार को किसी काम से भवानीपुर अपने दोस्त पंकज के साथ बाइक से जा रहा था। भवानीपुर के पास ही देर रात बुलेट बाइक पेड़ से जा टकराई। इससे बाइक चला रहा दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठा पंकज को खरोंच तक नहीं आई। आस पास के लोग दुर्गेश को रामनगर अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान दुर्गेश की मौत हो गई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद युवक को गंभीर चोट आई थी। सोमवार को शव का पीएम कराया गया। बताया कि मृतक का बड़ा भाई नितेश है।

Exit mobile version