Site icon Khabribox

नैनीताल: 08 घंटे में बाइक चोर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 23.03.2024 को वादी लवनीत कुमार पुत्र जगीर चन्द्र निवासी बैलपडा- थाना कालाढुंगी जनपद नैनीताल द्वारा अपनी मोटर साईकिल संख्या UK 04 P 9239 को अज्ञात चोर के द्वारा चुराने के सम्बन्ध में थाना कालाढूंगी में धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिस आधार पर थानाध्यक्ष कालाढूंगी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाब सिह कम्बोज द्वारा पतारसी सुरागरसी कर सुरेश कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र स्व0 मलकीत सिंह निवासी ग्राम हिम्मतपुर बैलपडाव थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल को मय चोरी की मोटर साइकिल संख्या –UK04P-9239 प्लेटिना के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे मय चोरी की मोटर साईकिल सहित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर
2- उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज
3- हेड कानि0 100 ना0पु0 लेखराज सिंह
4- कानि0 16 ना0पु0 अशोक कुमार

Exit mobile version