Site icon Khabribox

नैनीताल: बिड़ला विद्या मंदिर की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘स्कूल ऑफ द ईयर 2024-25’ का खिताब, मिले यह दो सम्मान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में स्थित प्रतिष्ठित आवासीय बालक विद्यालय बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल को सम्मानित किया गया है।

शैक्षणिक गुणवत्ता, खेल, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संतुलित विकास की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों का प्रमाण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की स्कूल रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो प्रमुख सम्मान प्राप्त किए हैं। जिसमें विद्यालय को ‘स्कूल ऑफ द ईयर 2024-25’ का खिताब प्रदान किया गया है, साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए इसे देशभर के लड़कों के आवासीय विद्यालयों की श्रेणी में दूसरा व उत्तराखंड में भी दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन, शिक्षकों की निष्ठा, विद्यार्थियों के परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय को भविष्य में और अधिक उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देगी।

Exit mobile version