Site icon Khabribox

नैनीताल: भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या ने किया नामांकन

भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या ने गुरुवार को 58 विधानसभा से अपना नामांकन कराया। प्रस्तावक सभासद मोहन नेगी रहे।

सरिता आर्या ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को पूरा सम्मान दिया:

इस दौरान हुई वार्ता में सरिता आर्या ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को पूरा सम्मान दिया है। वह टिकट को लेकर भाजपा में नहीं आई लेकिन पार्टी ने उनको सम्मान दिया है। भाजपा ने सबसे अधिक महिलाओं को टिकट दिया है।

पांचवीं बार चुनाव लड़ रही है:

सरिता आर्या ने कहा कि वह पांचवी बार चुनाव लड़ रही है। वह पूर्व में नैनीताल से पालिकाध्यक्ष व विधायक रह चुकी हैं। लेकिन हर बार जाति के नाम पर उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह लोगों के बीच है।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की चर्चा की:

केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्य तथा जनता के बीच उनके निजी जुड़ाव है माहौल उनके पक्ष में है। भाजपा संगठन पदाधिकारियों की मेहनत इस बार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

Exit mobile version