Site icon Khabribox

नैनीताल: भाजपा का संगठनात्मक विस्तार: विभिन्न प्रकोष्ठों में नए संयोजकों और सह-संयोजकों की हुई नियुक्ति, सूची जारी

नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए संयोजकों और सह-संयोजकों की नई सूची जारी की है।

सूची जारी

जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा घोषित इस सूची में खेलकूद, सेवानिवृत्त कर्मचारी, पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ और जिला मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

विभिन्न प्रकोष्ठों की नियुक्ति

• ​खेलकूद प्रकोष्ठ: सुनील भट्ट को संयोजक बनाया गया है, जबकि शैलेंद्र बर्गली (पंकज) और विजय बुजवासी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• ​सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ: चंद्रेश्वर पांडे संयोजक और योगेश्वर पंत सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
• ​पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ: अखिलेश सेमवाल को संयोजक तथा करन तिवारी और प्रवीण रावत को सह-संयोजक बनाया गया है।
• ​मीडिया विभाग: मनीष पाल को जिला मीडिया सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

Exit mobile version