Site icon Khabribox

नैनीताल: भाजपा का कार्यक्रम, तीनों व्यापार मंडलों के अध्यक्ष समेत सैंकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव होने वाले है। इस बीच सोमवार को लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार निवर्तमान सांसद अजय भट्ट सोमवार को चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार नैनीताल मुख्यालय पहुंचे।

भाजपा में शामिल हुए सैंकड़ों लोग

इस दौरान मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी और मां नयना देवी व्यापार मंडल नैनीताल के अध्यक्ष पुनीत टंडन भी भाजपा का पटका पहनकर भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा अजय भट्ट के कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल की कुछ महिला कार्यकत्रियां भी पार्टी के चुनाव चिन्ह युक्त टोपियां पहनकर शामिल हुईं। तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह के अनुसार उनके नेतृत्व में व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी सहित कई पदाधिकारी व व्यापारी एवं नगर पालिका के पूर्व सभासद पवन बिष्ट और बच्ची चंद्र, आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा, अंकुर, पवन आर्या, अर्चना, कमल कुमार, मुकेश, करन रौतेला, कुणाल सिंघानी, सागर आर्या, निखिल सहित 350 लोग तल्लीताल डांठ के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा भी कई महिलाएं भी भाजपा में शामिल हुई।

Exit mobile version