नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के तल्लीताल ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील से एक शव बरामद हुआ है।
झील में मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता भूपेंद्र कनौजिया ने बुधवार की सुबह झील में एक व्यक्ति के शव होने की सूचना भीमताल पुलिस को दी।पुलिस शव को झील से बाहर निकाल शव की शिनाख्त करने में लगी है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया शव हल्द्वानी से लापता चल रहे वन क्षेत्राधिकारी के होने का अंदेशा जता रही है। लापता चल रहे रेंजर की अंतिम लोकेशन भी भीमताल में ही मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।