Site icon Khabribox

नैनीताल ब्रेकिंग: आचार संहिता लागू होते ही पुलिस की सघन वाहन चैकिंग शुरू, कार से मिली एक लाख रूपये की नकदी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।
 
कार से बरामद की नकदी

इसी क्रम में पालन में SST टीम द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 32- 9599 वाहन स्वामी विराट वर्मा पुत्र रामचंद्र वर्मा निवासी- इंद्रानगर लखनऊ के कब्जे से कुल 1,00000/- रुपये बरामद किये गए। वाहन स्वामी विराट वर्मा से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- थानाध्यक्ष चोरगलिया भुवन सिंह राणा

SST टीम-

1- पदमानंद पांडे प्रभारी SST टीम
2- हे0का0 मनजीत सिंह
3- हे0 का0 जगदीश
4-  का0 धीरज कुमार

Exit mobile version