Site icon Khabribox

नैनीताल ब्रेकिंग न्यूज: डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दोनों बहनों की हालत गंभीर

नैनीताल-किलवारी पंगोट मार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों का बीडी पांडे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी

जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के मल्लीताल सात नंबर निवासी निवासी रेखा बोरा अपनी बहन को लेकर आ रही थी। इस दौरान पंगोट रोड में उसकी कार अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सड़क दुर्घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की  सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया। इस बीच राहगीरों की मदद से मुख्य सड़क तक लाया गया। जिसके बाद घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है।

दोनों की हालत नाजुक

डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसी स्थिति में उन्हें हायर सेंटर रेफर करना पड़ सकता है।

Exit mobile version