Site icon Khabribox

नैनीताल ब्रेकिंग: हल्द्वानी हिंसा मामले में सख्त एक्शन में SSP मीणा, दंगे में शामिल अन्य 03 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी में बीते फरवरी दिनांक 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

नैनीताल पुलिस की कार्यवाही

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

कुल 92 उपद्रवियों की गिरफ्तारी

इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त अन्य 03 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में
कुल 92 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

▪️मु0अ0सं0-21/24 में अभियुक्तगण

1. जहीर पुत्र मौ० खालिद नि० ला० नं०-06, आजाद नगर बनभूलपुरा, उम्र 40 वर्ष।

▪️ मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण

1 मो० शाकिर उर्फ लाला पुत्र यामिन नि० उत्तर उजाला नाले पर वार्ड नं0-29. बनभूलपुरा उम्र-50 वर्ष।
2 दानिश खान पुत्र स्व० फयाज खान नि० लाल मस्जिद के सामने ला0नं0-18 वार्ड नं०-29, बनभूलपुरा उम्र 35 वर्ष।

Exit mobile version