Site icon Khabribox

नैनीताल: बीएसएनएल ने बुजुर्गों के लिए यह बीएसएनएल प्लान किया लॉन्च, मिलेगी यह निशुल्क सुविधा, सालभर के रिचार्ज से भी छुटकारा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। बीएसएनएल ने 60 वर्ष से अधिक वर्ष के बुजुर्गों के लिए खास प्लान लांच किया गया है। जिससे उन्हें लाभ मिलेगा।

18 नवंबर तक उठाएं लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में दूरसंचार विभाग नैनीताल के डिविजन इंजीनियर विकास कुमार मेहरा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ने 60 वर्ष से अधिक वर्ष के बुजुर्गों के लिए 1812 रुपये का बीएसएनएल प्लान लॉन्च किया है। इसका नाम बीएसएनएल सम्मान प्लान रखा है। फ्री सिम की सुविधा इसमें मिलेगी। इसमें फ्री बीआई टीवी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी दिया है, जो 6 महीने के लिए वैध है। साथ ही इससे सालभर के लिए बुजुर्गों को रिचार्ज की झंझट से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए उपभोक्ता इस प्लान का लाभ 18 नवंबर 2025 तक उठा सकते हैं।

Exit mobile version