Site icon Khabribox

नैनीताल: नशे के विरुद्ध अभियान, नशे में वाहन चलाने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा पर्यटन सीजन के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशे शराब के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
    
पुलिस की कार्यवाही

इस आदेश के क्रम में हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के निर्देशन पर सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण मे जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 बोलेरो मैक्स के चालक को वाहन को तेजी एवं लहराकर चलाते हुए पाया गया जिसे रोकर चैक किया गया नशे में होने पर चालक का मेडिकल कराकर वाहन संख्या- DL1 LAM1471 को Mv Act की धाराओं में सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उप निरीक्षक गगनसिंह (भीमताल)
2- हेoका0 दुर्गापुरी (यातायात)

Exit mobile version