Site icon Khabribox

नैनीताल के कप्तान मीणा ने जारी किया फरमान, कुर्सी छोड़ अधिकारी भी संभाले मैदान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जनपद को अपराधमुक्त बनाने, महिला सुरक्षा, भयमुक्त वातावरण तथा शांति व्यवस्था बनाने के लिए अब एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त रुख अपनाया है।

सड़क पर पुलिस बल की मौजूदगी का जिम्मा एसएसपी ने बखूबी संभाला

इसी क्रम में एसएसपी ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को सड़कों पर उतारा है। जिसमें पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार गश्त की जा रहीं हैं। साथ ही सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में आवश्यक पुलिस बल तैनात कर प्रभावी चैकिंग की जा रही है, सड़क पर पुलिस बल की मौजूदगी का जिम्मा एसएसपी नैनीताल ने बखूबी संभाला है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सतर्कता से अपनी ड्यूटी का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए रखें।

पुलिस का जारी है चैकिंग अभियान

वहीं दिनांक 02. 09.2024 की रात्रि में जनपद में चल रही चैकिंग व्यवस्था का औचक सीसीटीवी कंट्रोल रूम में जाकर निरीक्षण किया। एसएसपी ने विभिन्न चैकिंग प्वाइंट्स की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की और वायरलेस सेट के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों की लोकेशन का सत्यापन किया।विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से अभियान की निगरानी की और सुनिश्चित किया कि चैकिंग अभियान पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत संचालित हो रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इस अभियान के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने पाये जाने पर पुलिस द्वारा कुल- 900 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही कर 3,54,500 रूपये का राजस्व जमा करवाया गया।
बिना हेलमेट-192,
दो पहिया वाहन पर तीन सवारी-46,
रेट्रो साइलेन्सर- 17,
बिना नम्बर प्लेट- 99, शराब पीकर- 03,
काली फिल्म- 16,

अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर

457 चालकों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 61 वाहन सीज एवं 48 चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने पर 70 व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया।

Exit mobile version