Site icon Khabribox

नैनीताल: बेक्र फेल होने से सड़क पर पलटी कार, तीन घायल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में एक कार के अचानक बेक्र फेल हो गये और कार सड़क में पलट गई।

सड़क में पलटी कार

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नैनीताल से उमेश वर्मा अपनी कार यूपी22 डब्ल्यू 1543 से वापस लौट रहे थे। रामपुर के स्वार निवासी उमेश वर्मा अपनी पत्नी भावना व भतीजी गोरी वर्मा के साथ रामनगर हनुमान धाम दर्शन के बाद नैनीताल घूमने आए थे। तभी लाल मिट्टी के पास ब्रेक फेल होने के बाद कार सड़क पर पलट गई। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। हादमें में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

Exit mobile version