Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस की सघन चैकिंग की चपेट में आए लापरवाह वाहन चालक, 06 हजार से ज्यादा चालकों पर हुई यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही तथा रात्रि गश्त के निर्देश दिये हैं।

पुलिस का चैकिंग अभियान

इसी क्रम में नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं समस्त थाना/चौकी /यातायात निरीक्षक/सीपीयू प्रभारियों द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाला के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दिनांक- 01 सितम्बर 2024 से 18 सितम्बर 2024 तक की सघन चैकिंग अभियान में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निम्नवत कार्यवाही की गई है।
  
की यह कार्यवाही

● बिना हेलमेट-1187
● दो पहिया वाहन पर तीन सवारी-229
● रेट्रो साइलेन्सर- 77
● बिना नम्बर प्लेट- 609
● शराब पीकर- 31
● काली फिल्म- 179
● अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर- 3883
कुल- 6735 चालकों (4671 नगद व 2064 कोर्ट चालान) के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 326 वाहन सीज एवं 550 चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई तथा 27,95,900 रुपये का राजस्व जमा करवाया गया। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने पर 549 व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

Exit mobile version