Site icon Khabribox

नैनीताल: अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहें युवक के पास से बरामद हुई एक लाख की नकदी

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिस पर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रहीं हैं।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में पहाड़पानी में बनाए गए चेकिंग बेरियर पर शुक्रवार की देर रात पुलिस और एसएसटी की टीम ने चेकिंग की। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे बाइक सवार सौरभ रस्तोगी के 06 एयू 2352 को रोककर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान युवक के बैग से टीम को एक लाख रुपये की धनराशि मिली। युवक की ओर से संतोषजनक जवाब और प्रमाण नहीं दिखा पाने पर धनराशि को टीम ने अपने कब्जे में लिया है।

टीम में रहें शामिल

टीम में एसएसटी टीम प्रभारी पूरन चंद्र मेलकानी, चंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, चंदन सिंह रावत, अशोक कुमार, पुष्कर सिंह आदि शामिल रहें।

Exit mobile version