Site icon Khabribox

नैनीताल: नो पार्किंग जोन व यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चला चेकिंग अभियान, इतने चालक आए चपेट में

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

इसी क्रम में दिनांक 27.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम पंत एवं यातायात प्रभारी नैनीताल श्री वेद प्रकाश के नेतृत्व में नैनीताल शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान, लोगों द्वारा नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग जोन से वाहनों को टो किया गया।

की यह कार्यवाही

इसके अलावा सीपीयू प्रभारी जगदीश राम कोहली के नेतृत्व में हॉक मोबाइल टीम द्वारा मॉल रोड, डॉट चौराहा, भवाली रोड, हल्द्वानी रोड एवं मल्लीताल, भवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग, रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे उल्लंघनों पर कुल 28 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। वहीं हल्द्वानी क्षेत्र में भी CPU टीम द्वारा 51 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल ₹41,000/- संयोजन शुल्क वसूला गया।

Exit mobile version