Site icon Khabribox

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऑनलाइन समीक्षा बैठक, SSP मंजुनाथ टीसी का ज़ीरो टॉलरेंस फरमान

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के सभी जनपद पुलिस प्रभारियों के साथ 31st एवं न्यू ईयर सेलिब्रेशन के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रभावी पुलिस व्यवस्थापन की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा बैठक की

इस बैठक में प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ उपरोक्त आयोजनों के परिपेक्ष्य में प्रभावी शांति सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न डेस्टिनेशन पॉइंट्स बैरियरों मोबाइल ड्यूटी, बॉटलेनेक पॉइंट्स में लगाए गए पुलिस बल का आकलन करते हुए सभी को व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी पर लगे पुलिस बल हेतु सख्त फरमान जारी करते हुए ड्यूटी के दौरान शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन, किसी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता न करने की कड़ी हिदायत दी गई, ऐसा कृत्य करने पर तत्काल निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने हेतु दिए निम्न निर्देश

✅✅एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जश्न की आड़ में हुड़दंग, खुलेआम शराब पीना, रोड रेज, शस्त्रों का प्रदर्शन अथवा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
✅✅ सरहद जनपदों से लगे बॉर्डर, बैरियरो एवं पिकेटिंग पॉइंट्स को भली भांति चेक कर लिया जाए, पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाए।
✅✅ जनपद के मुख्य पर्यटन स्थलों/ डेस्टिनेशन पॉइंट्स में बीडीएस/डॉग स्क्वाड एवं एटीएस टीमों के द्वारा प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की जाय।
✅✅ पर्यटकों के सुगम आवागमन हेतु जनपदों के पर्यटन स्थलों तक लगाई गई  शटल सेवा एवं पार्किंग व्यवस्था का आंकलन करें और संबंधित स्टेकहोल्डरों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें।
✅✅ सभी बॉटल नेक पॉइंट्स एवं डाइवर्जन पॉइंट्स पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करें।
✅✅ पुलिस अधीक्षक संचार को सभी पर्यटन स्थलों में ड्रोन टीमों को सक्रिय कर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
✅✅ जिला एवं सिटी कंट्रोल रूम की टीमें 24/7 लगातार मॉनिटरिंग करें।
✅✅ सभी मोबाइल पार्टी किसी भी घटना पर तत्काल रिस्पांस करेंगे तथा वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।

रहें उपस्थित

गोष्ठी के दौरान एसपी नैनीताल/ यातायात डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं/ भवाली दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल,  निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version