Site icon Khabribox

नैनीताल: कमोडोर ऋषि रंजन ने संभाली NCC ग्रुप मुख्यालय की कमान, एनसीसी को अधिक आधुनिक, प्रभावी और कैडेट-केंद्रित बनाना लक्ष्य





नैनीताल: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल में बीते दिनों एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कमोडोर ऋषि रंजन ने नए ग्रुप कमांडर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।


समारोह का आयोजन


मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर 5-नवल यूनिट, यूके बटालियन और 79 यूके बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर भव्य सलामी दी। पदभार ग्रहण करने के बाद कमोडोर ऋषि रंजन ने कहा कि उनका लक्ष्य एनसीसी को अधिक आधुनिक, प्रभावी और कैडेट-केंद्रित बनाना होगा। वहीं समारोह के दौरान निवर्तमान ग्रुप कमांडर कमोडोर बीआर सिंह (बल राजेश सिंह) को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।

Exit mobile version