Site icon Khabribox

नैनीताल: दीजिये बधाई: राष्ट्रीय अंडर 14 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दीपाली ने जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक में खेलना है सपना

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल माह 2024 में नोएडा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अंडर 14 बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई।

दीपाली का शानदार प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार इस राष्ट्रीय अंडर 14 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में नैनीताल के स्नो व्यू निवासी और एनसीएस बॉक्सिंग एकेडमी की स्टूडेंट दीपाली ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही इंडिया कैंप और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे महाराष्ट्र के लिए भी उनका चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता इसी माह होगी। राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर बेंगलुरु में 13 से 27 मई 2024 तक अयोजित होगा।

दी शुभकामनाएं

दीपाली की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गोपाल खोलिया, नवीन टम्टा, कमल जगाती, अजय कुमार, ललित प्रसाद आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version